दिल्ली-एनसीआर

उच्चतम न्यायालय ने स्वयंभू संत स्वामी चक्रपाणि की याचिका की खारिज

Admin Delhi 1
2 Dec 2022 7:21 PM IST
उच्चतम न्यायालय ने स्वयंभू संत स्वामी चक्रपाणि की याचिका की खारिज
x

दिल्ली न्यूज़: उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की निगरानी कर रही संस्था 'राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट' में खुद को शामिल करने के लिए स्वयंभू संत स्वामी चक्रपाणि की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए चक्रपाणि को संबंधित ट्रस्ट के समक्ष अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति चंद्रचूड ने कहा, " हमें खेद है। हम यहां इस याचिका पर विचार नहीं करने जा रहे हैं। आप जो चाहें करें।"

याचिकाकर्ता ने राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में खुद को शामिल करने के लिए ट्रस्ट के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की शीर्ष अदालत से गुहार लगाई थी।

Next Story