दिल्ली-एनसीआर

रेबीज के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

Saba Naaz
28 July 2025 12:46 PM IST
रेबीज के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, दिल्ली सरकार से मांगा जवाब
x
New Delhi नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में आवारा कुत्तों के हमलों और रेबीज के बढ़ते मामलों ने सुप्रीम कोर्ट को भी चिंतित कर दिया है। न्यायमूर्ति जेबी पादरीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने सोमवार को इस मुद्दे पर सुओ मोटो (स्वतः संज्ञान) लेते हुए दिल्ली में कुत्तों द्वारा किए जा रहे हमलों को गंभीर सार्वजनिक संकट बताया।
पीठ ने अखबारों में छपी रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली जैसे शहर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा शिकार बच्चे और बुजुर्ग हो रहे हैं, जो इलाज न मिलने पर रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं।
कोर्ट ने कहा कि नगर निगमों और स्थानीय निकायों की ओर से इस समस्या की अनदेखी जनहित के प्रति उदासीनता को दर्शाती है। न्यायालय ने केंद्र और दिल्ली सरकार से इस मसले पर जवाब तलब किया है और आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने व टीकाकरण की व्यवस्था को लेकर व्यापक कार्ययोजना मांगी है।
Next Story