दिल्ली-एनसीआर

सुपरटेक ट्विन टावर अपडेट: पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे

Admin Delhi 1
28 Aug 2022 12:26 PM IST
सुपरटेक ट्विन टावर अपडेट: पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह अपने टीम के साथ  मौके पर पहुंचे
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। अब पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह भी निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे हैं। उनके साथ डीसीपी और अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद हैं। ट्रैफिक पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर ली है। उन्होंने अपनी पूरी टीम को पूरी तरीके से अलर्ट देने के आदेश दिए हैं। सोसाइटी के आसपास और 5 किलोमीटर के दायरे में काफी संख्या में पुलिस वैन भी मौजूद होंगी। जो आपातकालीन स्थिति में हर संभव मदद का प्रयास करेंगे। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह इस समय इंजीनियर उत्कर्ष मेहता और नोएडा प्राधिकरण की टीम से बातचीत कर रहे हैं।

सुरक्षा जिम्मेदारी संभालेंगे 400 पुलिसकर्मी: पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया, "400 पुलिसकर्मी सुरक्षा का ख्याल रखेंगे। डीसीपी सेंट्रल इस इंसिडेंट के लिए कमांडर हैं। वह चल रही हर चीज को नियंत्रित करेंगे। ट्रैफिक डायवर्जन की योजना बनाई गई है और टावरों के आसपास के क्षेत्रों को अवरुद्ध कर दिया गया है। पुलिस के साथ फायर और एनडीआरएफ मौके पर मौजूद हैं। हमने किसी भी आपातकालीन समस्या से निपटने के इंतजाम कर लिए हैं। आसपास के छह अस्पतालों को स्टैंड बाई मॉड पर रखा गया है।


पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बनाई रुपरेखा: गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि ब्लॉस्ट वाले दिन जो एक्सक्लूजन जोन बनाया गया है, उसे पूरी तरह से खाली करवाया जा चुका है। सुरक्षा-व्यवस्था और ट्रैफिक को लेकर पुलिस की तैयारियां पूरी हैं। वहीं बताया कि इसके ध्वस्तीकरण करने के लिए कंट्रोल रूम कुल 6 लोगों की अनुमति होगी। जिसमें तीन अफ्रीकन एक्सपर्ट, एडिफिस के प्रोजेक्ट मैनेजर, एक इंडियन लोकल ब्लास्टर और एक पुलिस ऑफीसर मौजूद रहेंगे। ध्वस्तीकरण के बाद जो धूल रहेगी उसको पानी के फब्बारे से शांत किया जाएगा।

लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी: गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी (यातायात) गणेश साहा ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे दोपहर करीब सवा दो बजे वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे करीब आधा घंटे तक बंद रहेगा। इसके अलावा बाकी सड़कें सुबह सात बजे वाहनों के लिए बंद कर दी जाएंगी। ये सड़कें शाम चार-पांच बजे के आसपास खोल दी जाएंगी। कोई भी दिक्कत होने पर लोग मोबाइल नम्बर 9971009001 से संपर्क कर सकते हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास छह क्रेन मौजूद रहेंगी।

Next Story