दिल्ली-एनसीआर

सुपरटेक ट्विन टावर ध्वस्तीकरण अपडेट: पूरे इलाके में पानी की बौछार हुई शुरू

Admin Delhi 1
28 Aug 2022 10:00 AM GMT
सुपरटेक ट्विन टावर ध्वस्तीकरण अपडेट: पूरे इलाके में पानी की बौछार हुई शुरू
x

एनसीआर नॉएडा ब्रेकिंग न्यूज़: ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के बाद पूरा नोएडा शहर धूल के गुब्बारे में डूब गया है। पूरे इलाके में धूल का गुब्बारा फैलता जा रहा है। अब इसको रोकने के लिए स्मॉग गन शुरू किए गए हैं। ठीक 2:30 बजे भ्रष्टाचार की इमारत को मिट्टी में मिला दिया गया। लोगों ने भ्रष्टाचार की इमारत टूटने पर ढोल-नगाड़ों से न्याय पर जीत पर जश्न मनाया है। करीब 5 किलोमीटर दायरे के बाद भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई है। काफी लोगों ने कैमरे में भ्रष्टाचार की इमारत को मिट्टी में मिलते हुए की वीडियो अपने कैमरे में कैद की है।


9 सेकंड में दोनों टावर ध्वस्त हुए: नोएडा की एमराल्ड कोर्ट हाउसिंग सोसायटी में सुपरटेक बिल्डर के ट्विन टावर बारूद के जरिए जमींदोज कर दिए गए। भ्रष्टाचार के ये रावण पिछले एक दशक से शहर की छाती पर खड़े हुए थे। इनका विनाश देखने के लिए ना केवल नोएडा बल्कि दूर-दराज से भीड़ मौके पर एकत्र हुई। नजारा बिल्कुल दशहरा के रावण दहन सरीखा था। करीब 6 महीनों से इन्हें ध्वस्त करने की तैयारियां चल रही थीं। आज दोपहर ठीक 2:30 बजे ब्लास्ट किया गया और बमुश्किल 9 सेकंड में दोनों टावर धूल के गुबार में तब्दील हो गए। इनका अंजाम देख रही भीड़ ने खूब तालियां बजाईं। इनके खिलाफ लड़ाई लड़ रहे लोगों ने तो ढोल-नगाड़े पीटकर भ्रष्टाचार-अन्याय पर कानून की जीत का एलान किया।

Next Story