दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में आर्यभट्ट कॉलेज के बाहर छात्र की चाकू मारकर हत्या

mukeshwari
18 Jun 2023 1:53 PM GMT
दिल्ली में आर्यभट्ट कॉलेज के बाहर छात्र की चाकू मारकर हत्या
x

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निग (एसओएल) के बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान के प्रथम वर्ष के 19 वर्षीय छात्र की आर्यभट्ट कॉलेज के बाहर कथित तौर पर तीन लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें घटना के संबंध में चरक पालिका अस्पताल से फोन आया था। फोन करने वाले शख्स ने पुलिस को जानकारी दी कि सीने पर चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल लाया गया है, हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा, एक टीम भेजी गई और पता चला कि पश्चिम विहार निवासी निखिल चौहान को भर्ती कराया गया है। उसे आर्यभट्टा कॉलेज से लाया गया था।

पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि निखिल स्कूल ऑफ ओपन लर्निग (एसओएल) में बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान का प्रथम वर्ष का छात्र था। करीब सात दिन पहले कॉलेज में एसओएल के एक छात्र ने निखिल की प्रेमिका से बदसलूकी की थी।

अधिकारी ने कहा, आज दोपहर करीब 12.30 बजे वही छात्र जिसने निखिल की प्रेमिका के साथ बदसलूकी की थी, अपने तीन साथियों के साथ कॉलेज गेट के बाहर निखिल से मिला और उसके सीने में चाकू घोंप दिया।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story