दिल्ली-एनसीआर

जीटीबी एंक्लेव में बहन के बारे में बुरा बोलने से मना करने पर छात्र को बुरी तरह पीटा

Admin Delhi 1
13 Jun 2022 2:43 PM GMT
जीटीबी एंक्लेव में बहन के बारे में बुरा बोलने से मना करने पर छात्र को बुरी तरह पीटा
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: बहन के लिए बुरा बोलने से मना करने पर 12वीं के छात्र की उसके जानकारों ने जमकर पिटाई कर दी। मामला जीटीबी एंक्लेव इलाके का है जहां पुलिस के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक 19 साल का छात्र जीटी रोड स्थित घर पर रहता है, जो रात के समय खाना खाकर बाहर टहलने निकला था। उसी दौरान उसके तीन जानकार मिले। आरोप है वह उसकी बहन के बारे में कुछ बोल रहे थे। पीडि़त ने उन्हें घर जाने के लिए कहा और खुद भी घर जाने लगा। आरोप है कि उसी दौरान आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और तीनों ने पकडक़र उसे पीटना शुरू कर दिया। पीडि़त के सिर से खून बहने लगा तो आरोपी वहां से भाग गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसके बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Next Story