दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम द्वारा आयोजिय स्वनिधि महोत्सव में रेहड़ी-पटरी वालों ने सीखा डिजिटल लेन-देन

Admin Delhi 1
23 July 2022 6:12 AM GMT
दिल्ली नगर निगम द्वारा आयोजिय स्वनिधि महोत्सव में रेहड़ी-पटरी वालों ने सीखा डिजिटल लेन-देन
x

दिल्ली न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेहड़ी पटरी वालों के कल्याण के लिए शुरू की गई स्वनिधि योजना को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली नगर निगम के करोल बाग जोन ने नारायणा विहार स्थित निगम प्रतिभा सह-शिक्षा विद्यालय में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किया। इस मौके पर मीनाक्षी लेखी ने ने कार्यक्रम को दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत 'प्लास्टिक मुक्त भारत' कार्यक्रम की सराहना की। लेखी ने कहा कि वह देश या शहर ही साफ-सुथरा होता है जहां लोग निगम व सफाई एजेंसी का सहयोग करते हैं। उन्होंने लोगों से कूड़े को कूड़ेदान में डालने व घर पर कचरा पृथकीकरण करने की अपील की। लेखी ने कहा कि वह स्ट्रीट वेंडर्स से खास तौर पर अपील करती हैं कि वह कूड़ा का सही निस्तारण करें। कपड़ा आदि बेचने वाले विक्रेता भी लोगों को कपड़े के थैलों में ही सामान दें। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे जल स्त्रोतों, भूमि के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। प्लास्टिक के कारण सीवर ब्लॉक हो रहे हैं, लैंडफिल साइट प्लास्टिक कचरे से भर रही है। महोत्सव में रेहड़ी पटरी वालों को डिजिटल लेन देन के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने वाले रेहड़ी पटरी वालों को सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही उन्हें परिचय बोर्ड भी वितरित किए गए। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिनमें पी.एम. स्वनिधि योजना पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रमुख आकर्षण था। इसके साथ ही महोत्सव में सेल्फ हेल्प गु्रप द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई एवं खाने पीने के सामान की भी दुकानें भी लगाई गई थी।

Next Story