दिल्ली-एनसीआर

नोएडा में 80 दिनों में बनकर तैयार हुई महात्मा गांधी की प्रतिमा, हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट से बनाई गई, जानें इसकी खास

Sarita
9 Aug 2022 12:00 PM IST
Statue of Mahatma Gandhi completed in 80 days in Noida, made from thousand kg plastic waste, know its special
x

फाइल फोटो 

नोएडा के सेक्टर-137 गोलचक्कर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह प्रतिमा एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट से तैयार की गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नोएडा के सेक्टर-137 गोलचक्कर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह प्रतिमा एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट से तैयार की गई है। यह 20 फिट लंबी और छह फिट चौड़ी है। इसका वजन 1150 किलो है। यह 80 दिन में बनी है। इसमें बापू को चलते हुए दर्शाते हुए एक कदम स्वच्छता की ओर संदेश दिया गया है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि देश में प्लास्टिक से बनी इतनी ऊंची प्रतिमा कहीं नहीं लगी है।

इस प्रतिमा का अनावरण सोमवार को सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, तेजपाल नागर और नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने किया। नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि प्रतिमा को अवार्ड विनर संदीप पंवार ने 80 दिन में तैयार किया है। प्रतिमा तैयार करने में इस्तेमाल की गई प्लास्टिक पिछले दिनों रेस अभियान के दौरान एकत्र की गई थी।
प्रतिमा को एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भेजा जाएगा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि यह प्रतिमा स्वच्छ भारत मिशन के तहत महात्मा गांधी को समर्पित की गई है। प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि मार्केट से प्लास्टिक एकत्रित करने के लिए वैन चलाई जा रही हैं। अभी तक 52 किलो पॉलिथीन और 816 प्लास्टिक बोतल इकट्ठा की जा चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल से घर-घर से कूड़ा उठाने वाली 10 गाड़ियों की शुरुआत हुई।
चरखा भी बनाया
नोएडा में करीब तीन साल पहले प्लास्टिक वेस्ट से चरखा तैयार किया गया था। यह सेक्टर-94 में लगाया गया था। इसे 1250 किलो वेस्ट प्लास्टिक से बनाया गया है। 1650 किलो के इस चरखे में लकड़ी और अन्य चीजों का भी इस्तेमाल किया गया है। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-95 में वेस्ट टू वंडर पार्क बनाने का निर्णय लिया है। यह पार्क महामाया फ्लाईओवर के पास 25 एकड़ जमीन पर बनेगा। इसमें बेकार हो चुकी वस्तुओं से कलाकृति बनाई जाएंगी।
Next Story