दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली हत्याकांड में साक्षी के दोस्तों का लिया जाएगा बयान, पुलिस ने बुलाया

mukeshwari
31 May 2023 3:08 PM GMT
दिल्ली हत्याकांड में साक्षी के दोस्तों का लिया जाएगा बयान, पुलिस ने बुलाया
x

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम 20 वर्षीय साहिल द्वारा ने 16 वर्षीय साक्षी की बेरहमी हत्या कर दी थी। साक्षी के तीन दोस्तों को पुलिस ने जांच अधिकारी के सामने अपना बयान दर्ज करने के लिए कहा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, साक्षी के तीन दोस्तों अजय उर्फ झबरू, भावना और नीतू को मामले के संबंध में जरूरी जानकारी देने के लिए कहा गया है। यह तीनों साक्षी और साहिल के बीच के मुद्दों के बारे में जानते थे।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को साक्षी और उसकी दोस्त भावना के बॉयफ्रेंड अजय ने साहिल को उससे दूर रहने की चेतावनी दी थी। झबरू ने कहा कि हम शनिवार को साहिल से मिले और उससे दूर रहने को कहा था। लेकिन हमें उसके इरादों के बारे में पता नहीं था। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के दिन साहिल ने दोपहर में शराब पी थी। जब साक्षी अपनी दोस्त नीतू के बेटे की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी, तब साहिल ने साक्षी को करीब 20 बार चाकू मारा था। इतना ही नहीं साहिल ने कई बार बड़े पत्थर से वार करके उसे कुचल दिया था।

एक अधिकारी ने कहा कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद साहिल ने पुलिस से बचने के लिए अपना फोन बंद कर लिया था। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर भाग गया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के हाथ अभी वह चाकू नहीं लगा है जिससे साहिल ने साक्षी की हत्या की थी।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story