दिल्ली-एनसीआर

Bhamashah Jayanti पर राज्य कर विभाग का भव्य आयोजन

Ratna Netam
29 Jun 2026 8:55 PM IST
Bhamashah Jayanti पर राज्य कर विभाग का भव्य आयोजन
x
गाजियाबाद में करदाताओं को सम्मान

Ghaziabad गाजियाबाद : दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर सोमवार को राज्य कर विभाग द्वारा रीजनल ट्रेनिंग सेंटर, मोहननगर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न कर श्रेणियों में सर्वाधिक जीएसटी जमा करने वाली फर्मों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में अपर आयुक्त राज्य कर (ग्रेड-1) राम केश्वर, अपर आयुक्त राज्य कर (ग्रेड-2) अपील राम मिलन सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य करदाताओं को प्रोत्साहित करना और समय पर कर भुगतान की संस्कृति को बढ़ावा देना बताया गया।

समारोह की शुरुआत दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। अधिकारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि भामाशाह का जीवन देशभक्ति, समर्पण और आर्थिक सहयोग का प्रतीक है, जिससे आज भी समाज को प्रेरणा मिलती है।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी आयोजन को आकर्षक बनाया। संस्कृति विभाग की ओर से देव आराध्या भक्ति एंड पार्टी ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं अयाना डांस एकेडमी के कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने अपने संबोधन में कहा कि करदाताओं की भूमिका देश और प्रदेश के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पारदर्शी कर प्रणाली को बढ़ावा देना और ईमानदारी से कर भुगतान करने वालों को सम्मानित करना है, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हों।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से न केवल करदाताओं का मनोबल बढ़ता है, बल्कि राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया भी मजबूत होती है। उन्होंने सभी व्यापारियों से समय पर कर भुगतान करने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित फर्मों और प्रतिभागियों को बधाई दी गई तथा भामाशाह के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।

Next Story