दिल्ली-एनसीआर

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मिस कॉल नम्बर और वेबसाइट जारी की

Rani Sahu
20 Dec 2022 2:59 PM GMT
भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मिस कॉल नम्बर और वेबसाइट जारी की
x
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने दिल्ली में 24 दिसम्बर को भारत जोड़ो यात्रा के साथ दिल्ली के नागरिकों, आरडब्लूए, सामाजिक संगठनों, स्कूल, सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों को सीधे जोड़ने के लिए आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में 'मिले कदम, जुड़े वतन-हम चलेंगे, हम जुड़ेंगे' नारे के साथ एक मिस कॉल नम्बर 9625777907 जारी किया। और भारत जोड़ो यात्रा में डिजीटली रुप से जुड़ने के लिए वेबसाईट भी जारी की। जिस पर दिए गए फार्म को भरने के बाद यात्रा में शामिल होने के लिए ई-पास जारी किया जाएगा। यात्रा की पब्लिसिटी के लिए पोस्टर, होडिर्ंग, वाल पेंटिग व एफएम के द्वारा भी राहुल गांधी का संदेश का प्रचार होगा। भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए हर घर पम्पलेट भी बटवाऐ जा रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि देश में ज्वलंत मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, नफरत की भावना, साम्प्रदायिकता व तानाशाही सरकार के देश विरोधी निर्णयों के खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी ने जनता के लिए जनता के दरबार में जाना सही समझा इसलिए देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए 7 सितम्बर, 2022 को कन्याकुमारी से 3570 किलोमीटर की 150 से अधिक दिनों की यात्रा शुरू की। जो 24 दिसम्बर, 2022 को हरियाणा से होकर दिल्ली में सुबह बदरपुर बॉर्डर में प्रवेश करेगी।
आगे अनिल कुमार ने बताया भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6 बजे बदरपुर बॉर्डर शुरू होकर लगभग 12 किमी का रास्ता तय करने के बाद जयराम आश्रम चौक पर विश्राम करेगी। दोपहर 1.30 बजे के बाद वाया निजामुद्दीन, आईटीओ चौक, राजघाट होती हुई शाम 4.30 बजे लाल किला पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा में पहुंचने के लिए प्रत्येक वार्ड अनुसार बसें लगाई जा रही है। जिनमें बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ता सहित दिल्लीवासी यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
अजय माकन ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, नफरत की भावना, गरीब अमीर के बीच बढ़ रही खाई और एक विशेष वर्ग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सरकार द्वारा फायदा पहुंचाने के खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी देश की आवाज बनकर देशवासियों के हितों और सामाजिक समानता व सदभाव बनाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कन्याकुमारी से 7 सितम्बर को की। उन्होंने कहा कि दिल्ली भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता में भारी उत्साह है। और हजारों की संख्या में मौजूद दिल्ली की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता 24 दिसम्बर, 2022 को प्रात: 6 बजे बदरपुर बॉर्डर पर राहुल गांधी जी का स्वागत करेंगे यात्रा शाम को लाल किले तक पहुंचेगी।
--आईएएनएस
Next Story