- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- भारत के खिलाफ टी20...
दिल्ली-एनसीआर
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की महिला टीम घोषित
SHIDDHANT
16 Dec 2025 8:53 PM IST

x
Delhi दिल्ली। भारत के खिलाफ 21 दिसंबर को शुरू हो रही पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। चमारी अट्टापट्टू की कप्तानी में घोषित 15 सदस्यीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
श्रीलंका ने अपनी टीम में 17 साल की स्पिनर शशिनी गिम्हानी, 23 साल की तेज गेंदबाज काव्या कविंदी और 19 साल की रश्मिका सेवंदी को शामिल किया है। युवा खिलाड़ियों को मौका देना अगले टी20 विश्व कप की तैयारी का हिस्सा है। 39 साल की स्पिनर इनोका राणावीरा को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि विकेटकीपर-बल्लेबाज अनुष्का संजीवनी (35), उदेशिका प्रबोधनी (39), सुगंधिका कुमारी (33), और अचिनी कुलसूर्या (34) को बाहर रखा गया है।
24 साल की तेज गेंदबाज सीमर मल्की मदारा, जिन्होंने इस साल वनडे में प्रभावी गेंदबाजी की थी, को टीम में जगह दी गई है। मलशा शेहानी, जो तेज और स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी करती हैं। उन्हें भी टीम में जगह दी गई है। शशिनी गिम्हानी की विशेषता है कि वे दोनों हाथों से स्पिन गेंदबाजी करती हैं। हालांकि बाएं हाथ से कलाई से स्पिन करना उनकी खासियत है। उन्होंने सितंबर में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन से इस टीम में अपनी जगह बनाई है। वह पांच अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में छह विकेट ले चुकी हैं।
श्रीलंका गेंदबाजी में नई प्रतिभाओं की तलाश में है। बल्लेबाजी क्रम ज्यादा अनुभवी है। हसिनी परेरा, विशमी गियुनारत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डी सिल्वा और कविशा दिलहारी जैसी खिलाड़ी हाल में संपन्न वनडे विश्व कप का हिस्सा थीं। कौशिनी नुथ्यांगना विकेटकीपर की भूमिका में होंगी। पांच टी20 मैचों की सीरीज 21 दिसंबर, 23 दिसंबर, 26 दिसंबर, 28 दिसंबर और 30 दिसंबर को खेली जाएगी।
श्रीलंका की टीम
चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, निलक्षिका डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना, मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेशा मधुशानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेवंदी, मालकी मदारा।
Tagsचमारी अटापट्टू (कप्तान)हसिनी परेराविशमी गुणरत्नेहर्षिता समरविक्रमानिलक्षिका डी सिल्वाकविशा दिलहारीइमेशा दुलानीकौशिनी नुथ्यांगनामालशा शेहानीइनोका राणावीराशशिनी गिम्हानीनिमेशा मधुशानीकाव्या कविंदीरश्मिका सेवंदीमालकी मदारा।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





