- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पहला महिला ब्लाइंड...
दिल्ली-एनसीआर
पहला महिला ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम से मिले खेल मंत्री मनसुख मांडविया
SHIDDHANT
25 Nov 2025 10:01 PM IST

x
Delhi दिल्ली: भारत की पहली महिला ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम मंगलवार को केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से दिल्ली में मिली। नेपाल को हराकर खिताब जीतने वाली इस ऐतिहासिक भारतीय टीम ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। टीम की इस उपलब्धि को सम्मान देते हुए खेल मंत्री ने अपने आवास पर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।
खेल मंत्री मांडविया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा,
“इंडियन महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने देश को गर्व महसूस कराया है। यह जीत न केवल भारतीय खेल जगत बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखता है। आपकी हिम्मत और इच्छाशक्ति ने वह कर दिखाया जिसकी कल्पना भी मुश्किल होती है। पूरा देश आप पर गर्व करता है। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देगी और आने वाले टूर्नामेंटों में भी खिलाड़ियों को अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
Tagsमहिला ब्लाइंड क्रिकेट टीमटी-20 वर्ल्ड कप 2025मनसुख मांडवियानेपाल फाइनलदिल्ली सम्मान समारोहदिव्यांग खिलाड़ीभारतीय महिला खेलस्पोर्ट्स इंडियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





