- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- स्पोर्ट्स बाइक चोरी...
दिल्ली-एनसीआर
स्पोर्ट्स बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Shiddhant Shriwas
12 Feb 2022 1:35 PM IST

x
फाइल फोटो
राजस्थान में बेचते थे चोरी के वाहन
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो स्पोर्ट्स बाइक चुराता था। पुलिस ने इस गिरोह के एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्पोर्ट्स बाइक के इंजन व चेसिस नंबर को मिटाकर दूसरा नंबर डाल देते थे और फिर बाइक को दो लाख रुपये तक में बेच देते थे। ये दिल्ली से बाइक चुराकर राजस्थान में ले जाकर बेचते थे। इनके पास से तीन स्पोर्ट्स बाइक समेत आठ वाहन बरामद किए गए हैं।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसीपी अजय वेदवाल की देखरेख में वसंतकुंज (साउथ) थानध्यक्ष नीरज चौधरी व सुरेश धाका की विशेष टीम बनाई गई। कई दिनों की जांच के बाद एसआई सुरेश धाका की टीम ने चोरी की स्पोर्ट्स बाइक के साथ दौसा, राजस्थान निवासी फूलसिंह मीणा को चार फरवरी को गिरफ्तार किया था। बाइक वसंतकुंज (नार्थ) से चोरी की हुई थी।
राजस्थान में बेचते थे चोरी के वाहन
आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से वाहन चुराकर राजस्थान में बेचता था। पुलिस टीम फूलसिंह मीणा से चोरी की बाइक खरीदने वाले योगेंद्र व एक नाबालिग को राजस्थान से पकड़ लिया। इनके कब्जे से तीन स्पोर्ट्स बाइक, दो स्कूटी, दो मोटरसाइकिल व एक कार बरामद की गई हैं।
फूलसिंह के पास से चाभी के आकार का एक इंप्रोवाइज्ड इंस्ट्रूमेंट बरामद हुआ है जिसकी मदद से वह बड़ी आसानी से वाहनों के ताले तोड़ देता था। वह अपराध को अंजाम देते समय आपात स्थिति में विरोध करने वाले को रोकने के लिए अपने साथ एक लोहे का मुक्का रखता था। फूलसिंह मीणा चोरी की 50 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है।
Next Story





