दिल्ली-एनसीआर

राशि का सिर्फ 5 प्रतिशत खर्च करना, महिला सुरक्षा के प्रति केजरीवाल का असली चेहरा: कांग्रेस

Admin Delhi 1
12 March 2023 10:07 AM GMT
राशि का सिर्फ 5 प्रतिशत खर्च करना, महिला सुरक्षा के प्रति केजरीवाल का असली चेहरा: कांग्रेस
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के कथन कि हमें महिला सुरक्षा को जन आंदोलन बनाना पड़ेगा, पर कटाक्ष करते हुए कहा कि निर्भया हत्याकांड का सहारा लेकर सत्ता में आने पर दिल्ली में महिला सुरक्षा का आश्वासन देने वाले अरविन्द केजरीवाल ने पिछले 9 वर्षों में महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ नहीं किया है। इनके कार्यकाल में महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, यौन शोषण, छीना छपटी और घरेलू हिंसा के इतने अधिक मामले बड़े है। अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल द्वारा महिलाओं को सम्मान देना केवल दिखावा है। केजरीवाल का कथन कि आज भी परिवार में लड़कियों को अहमियत नही मिलती है से साफ उजागर होता है कि अपने कार्यकाल में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लड़कियों की शिक्षा और व्यक्तित्व विकास और आजादी के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए हैं।

जिसके कारण केजरीवाल लड़के और लड़कियों में शिक्षा के भेदभाव का बयान ऐसे मंच पर देते है। जहां महिलाओं का सम्मान हो रहा हो, पूरी तरह असंतोषजनक है। आगे अनिल कुमार ने कहा कि महिला सुरक्षा पर असंवेदनशील रवैया अपनाते हुए हर दुर्घटना पर केन्द्र सरकार पर आरोप लगाने वाले केजरीवाल ने दिल्ली में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किया गया महिला सुरक्षा का हैल्पलाईन बंद कर दिया। लड़कियों के लिए लाड़ली योजना को भी खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के बाद महिला सुरक्षा के लिए आवंटित 390 करोड़ की राशि का सिर्फ 5 प्रतिशत खर्च करना महिला सुरक्षा के प्रति केजरीवाल का असली चेहरा उजागर करता है।

Next Story