दिल्ली-एनसीआर

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

Rani Sahu
1 May 2022 4:25 PM GMT
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत
x
दिल्ली में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी

नई दिल्ली : दिल्ली में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा शकरपुर के पास विकास मार्ग पर हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार के साथ ही कार में बैठी दो लड़कियों की मौत हो गई। कार में 7 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार ये लोग पीरागढ़ी से एक फैमिली फंक्शन में शामिल हो कर लौट रहे थे। कार में बैठे लोग कड़कड़डूमा के रहने वाले थे। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया। बाद में घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार वैगनआर कार ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे के समय कार में 7 लोग सवार थे। टक्कर में दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लड़कियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
मृतकों की नहीं हुई पहचान
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, हादसे में मारे गए तीनों लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हादसे का कारण ड्राइवर का कार से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कार की तेज रफ्तार की वजह से ही हादसा हुआ होगा। हालांकि, जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी।

Next Story