दिल्ली-एनसीआर

नोएडा पुलिस की खास पहल: पुलिस जवानों ने थाने में सफाई और पौधारोपण किया

Admin Delhi 1
19 Jun 2022 6:21 AM GMT
नोएडा पुलिस की खास पहल: पुलिस जवानों ने थाने में सफाई और पौधारोपण किया
x

एनसीआर नॉएडा: नोएडा पुलिस ने एक खास पहल की शुरुआत की है। थाने में शिकायत करने जाने वाले फरियादियों को सम्मान देने के लिए पुलिस के जवानों ने अच्छा कार्य किया है। थाना सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष यशपाल धामा के नेतृत्व में शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। थाने आने वालों के लिए घड़े के पानी का इंतजाम किया गया है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को परेशानी होती है।

थाने में लगाए गए पौधे: थाने में वृक्षारोपण के साथ साफ-सफाई की गई। आम जनता के लिए घड़े के पानी की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल आत्मनिर्भर भारत और स्वच्छ भारत अभियान के तहत पुलिस के जवानों ने साफ-सफाई की।पानी के घड़े थाने में लगाए गए हैं।

अपराध मुक्त वातावरण: थानाध्यक्ष यशपाल धामा ने बताया कि शनिवार को थाने परिसर की साफ सफाई की गई है। गर्मी अधिक होने की वजह से थाने में आने वाले हर व्यक्ति के ले पानी की व्यवस्था की गई। अपराध मुक्त वातावरण करने के लिए पुलिस और आम जनमानस के बीच लगातार संबंध होने चाहिए। पुलिस भी आम जनमानस के बिना अधूरी है।

Next Story