दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली मंडल में भी स्पेशल अभियान 2.0 का हुआ आयोजन

Admin Delhi 1
31 Oct 2022 6:29 AM GMT
दिल्ली मंडल में भी स्पेशल अभियान 2.0 का हुआ आयोजन
x

दिल्ली न्यूज़: रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार रेलवे परिसरों में सफाई में सुधार के लिए गांधी जयंती से 31 अक्तूबर तक स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली मंडल में भी स्पेशल अभियान 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर मशीनों से सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही प्लास्टिक व अन्य कचरे को इकट्ठा कर सुरक्षित निस्तारण की भी व्यवस्था की जा रही है। इस स्पेशल अभियान के दौरान विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निगरानी की जा रही है। दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक डिम्पी गर्ग ने बताया कि रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, पटरियों और रेलवे कार्यालयों की सफाई की गई और 423 आउटडोर सफाई अभियान चलाए गए हैं। कुल 16937 पुरानी फाइलों की समीक्षा की गई और जिसमें 2829 पुरानी फाइलों को हटाया गया। पुरानी फाइलों की छंटाई और कबाड़ हटाने से करीब 500 वर्ग फुट जगह खाली की गई है।

Next Story