दिल्ली-एनसीआर

सोनीपत: जांटी कलां में अर्जुन हत्याकांड मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल किया

Admin Delhi 1
8 March 2022 2:35 PM GMT
सोनीपत: जांटी कलां में अर्जुन हत्याकांड मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल किया
x

क्राइम न्यूज़: पुलिस ने गांव जांटी कलां में अर्जुन हत्यकांड में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपितों पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। भैरा बाकेपुर निवासी राजपाल की शिकायत पर पुलिस कुंडली थाना में मामला दर्ज किया था। प्रबन्धक थाना कुण्डली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि टीम के साथ आरोपितों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त आरोपितों चाहत निवासी जाटी कलां, सचिन उर्फ माथा निवासी सेरसा व रूपक उर्फ अंकित निवासी बेगुसराय बिहार हाल प्याऊ मनियारी कुंडली को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पहले हुए लड़ाई झगड़े की रंजिश को लेकर इस घटना को अन्जाम दिया था। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेशकर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोप है कि अर्जुन की जाटी कलां स्थित व्यायाम शाला के अन्दर हत्या कर दी है।

Next Story