दिल्ली-एनसीआर

एनसीआर नॉएडा में समाजसेवी रश्मि पाण्डेय को नोवरा से किया गया सम्मानित

Admin Delhi 1
9 Aug 2022 1:49 PM IST
एनसीआर नॉएडा में समाजसेवी रश्मि पाण्डेय को नोवरा से किया गया सम्मानित
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोवरा संस्था ने समाजसेवी रश्मि पाण्डेय को उनके बेहतरीन कार्य करने के लिए नोवरा सम्मान दिया गया। संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर ने बताया कि रश्मि पाण्डेय ने शहर के लोगों की समस्याओं को सुलझाने और जरूरतमंदो को उनके अधिकार दिलाने के लिए कई कार्य किया है।

रश्मि पाण्डेय ने लोगों के लिए ये कार्य किए: उन्होंने बताया कि नोवरा पुरस्कार रश्मि पाण्डेय संस्थापक ईएमसीटी (एथोमार्ट चेरिटबल ट्रस्ट) के द्वारा बेसहारा और मज़दूर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई, उनका स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें, उनकी पाठ्य सामग्री की व्यवस्था करना, स्कूल में दाख़िला दिलवाना ब्लड डोनेशन कैंप और दशकों से फ्लैट मालिकों के अधिकारों की लड़ाई समेत कोरोना काल में जनता की सेवा की। रश्मि पाण्डेय ने घरेलू सहायक मेड़, ड्राइवर, निवासियो की वैक्सिनेशन में मदद करी और ऑक्सीजन की उपलब्धता करवायी।

रश्मि पाण्डेय ने नोवरा की टीम को हार्दिक धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि यह हमारी कार्य शक्ति को और बढ़ाएगा। साथ ही हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगा।

Next Story