दिल्ली-एनसीआर

कश्मीर में बर्फबारी, बेंगलुरु में भारी बारिश, जानें- दिल्ली-NCR सहित अन्य राज्यों का हाल

Rounak Dey
20 Oct 2022 10:33 AM GMT
कश्मीर में बर्फबारी, बेंगलुरु में भारी बारिश, जानें- दिल्ली-NCR सहित अन्य राज्यों का हाल
x

नई दिल्ली। दिवाली के आसपास कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट है। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है तो वहीं कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई है।

साथ ही, मौसम विभाग ने ओडिशा में चक्रवात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सिस्टम के कारण 25,26 और 27 अक्टूबर को झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है।

कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। कई इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी से रंगत बदल गई है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज समेत कई इलाकों में इस वक्त बर्फबारी हो रही है। जम्मू के पुंछ को शोपियां से जोड़ने वाली मुगल रोड पर भारी बर्फबारी हुई है। भारी बर्फबारी से हाईवे ब्लॉक हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र में जहां बारिश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले दो-तीन दिनों में बरसात के साथ बर्फबारी होने वाली है।

Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story