दिल्ली-एनसीआर

छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Rani Sahu
15 Jun 2022 2:42 PM GMT
छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
x
छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़

उत्तर जिला के संगम विहार स्थित धार्मिक शिक्षण संस्थान में मंगलवार को छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वजीराबाद पुलिस ने छेड़छाड़ और पोक्सो की धारा में केस दर्ज कर 30 वर्षीय आरोपी हाशिम अहमद को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार संगम विहार में आरोपी हाशिम धार्मिक संस्थान में शिक्षक है। सोमवार को बच्ची पढ़ने जाने के लिए मना कर रही थी। जब उसकी मां ने कारण पूछा तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद इलाके में बात फैल गई और आरोपी हाशिम मौके से फरार हो गया।
परिजनों की शिकायत पर वजीराबाद थाने में केस दर्ज हुआ। एसआई अंजनि कुमार सिंह एवं एसआई मीनाक्षी की टीम ने कॉल डिटेल्स के आधार पर वजीराबाद की गली नंबर नौ से हाशिम को गिरफ्तार कर लिया।
अन्य बच्चियों की भी काउंसलिंग कराई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास पढ़ने वाले अन्य छात्र-छात्राओं की भी काउंसलिंग कराई जा रही है। पुलिस को संभावना है कि जांच में आरोपी के खिलाफ कुछ और भी मामले आ सकते हैं।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story