- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- सिरसा ने राजौरी गार्डन...
दिल्ली-एनसीआर
सिरसा ने राजौरी गार्डन विधानसभा में विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
SHIDDHANT
6 Nov 2025 8:54 PM IST

x
New Delhi नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें नई सीवर और पानी की पाइपलाइनें, सड़कों की मरम्मत, नए फुटपाथ और बाउंड्री वॉल के निर्माण शामिल हैं। ये सभी कार्य दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और नगर निगम (एमसीडी) द्वारा किए जा रहे हैं।
मंत्री ने जे-ब्लॉक, जेड-ब्लॉक, अग्रवाल स्वीट्स इलाका, रत्तन डेयरी, जनता मार्केट और रघुबीर नगर में चल रहे कार्यों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का समापन वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के मेजर सुदेश मार्ग पर एंटी-स्मॉग गन, नए फुटपाथ और ड्रेन के काम की शुरुआत के साथ हुआ। इसके अलावा, सिरसा ने दिल्ली सचिवालय में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी, एमसीडी के डिविजनल कमिश्नर्स और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने सभी 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट्स की प्रगति रिपोर्ट ली और जमीन पर काम करने वाली टीमों को और तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों की मरम्मत, पानी का छिड़काव, खुले में कचरा जलाने पर रोक, औद्योगिक कचरे के सही निस्तारण और डस्ट कंट्रोल के उपायों पर सख्ती से अमल करने को कहा। अधिकारियों ने मंत्री को जारी कामों और उनकी समयसीमा की जानकारी दी। सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मजबूत नेतृत्व में हमारी सरकार मेहनत कर रही है ताकि दिल्ली का प्रदूषण कम हो और लोगों को इसका असर जमीन पर दिखे।
उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प विकसित दिल्ली से साकार होगा और सड़कें, सीवर, पानी की पाइपलाइन, और हर नागरिक सुविधा को नए सिरे से तैयार करना हमारा लक्ष्य है।
सिरसा ने बताया कि ये सभी परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समग्र शहरी विकास दृष्टिकोण और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के हर घर तक साफ पानी और बेहतर नागरिक सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प का हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों से जो ढांचे उपेक्षित पड़े थे, उन्हें अब नए रूप में तैयार किया जा रहा है। हमारा मकसद है कि राजौरी गार्डन के हर नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं मिलें।
लगभग 10 करोड़ रुपए की यह परियोजनाएं सीवर ओवरफ्लो, जलभराव और पाइपलाइन लीकेज की समस्या से स्थायी राहत देने के साथ-साथ धूल नियंत्रण और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने का भी लक्ष्य रखती हैं।
सिरसा ने कहा कि हमारा संकल्प है कि राजौरी गार्डन के हर वार्ड में विकास के ऐसे काम लगातार चलते रहें। जब दिल्ली विकसित होगी, तभी विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।
Tagsराजौरी गार्डनमनजिंदर सिंह सिरसामुख्यमंत्री रेखा गुप्ताविकास परियोजनाएं10 करोड़सीवरपानी की पाइपलाइनफुटपाथबाउंड्री वॉलप्रदूषण नियंत्रणएमसीडीडीजेबीपीडब्ल्यूडीशहरी विकासनागरिक सुविधाएंधूल नियंत्रणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





