- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पंजाब-Delhi में SIR की...

दिल्ली Delhi भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने बुधवार को पंजाब और दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कार्यक्रम को क्रमशः 11 और 12 दिनों के लिए बढ़ा दिया। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, पंजाब की अंतिम मतदाता सूची अब 12 अक्टूबर को आएगी। पुराने कार्यक्रम के अनुसार, यह मूल रूप से 1 अक्टूबर को जारी होनी थी। इसी तरह, दिल्ली के लिए एसआईआर कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है और अब मतदाताओं की अंतिम सूची मूल रूप से निर्धारित तिथि 7 अक्टूबर के 12 दिन बाद 19 अक्टूबर को आएगी।
पंजाब में 3 अगस्त तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का मूल्यांकन किया जाएगा। पहले इसे 24 जुलाई तक पूरा किया जाना था। वहां सत्यापन प्रक्रिया 25 जून से शुरू हो गई थी। पंजाब के लिए ड्राफ्ट सूची 13 अगस्त को प्रकाशित होनी है। पहले यह 31 जुलाई को जारी होनी थी।
पंजाब में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 13 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक है। पहले यह 31 जुलाई से 30 अगस्त के बीच किया जाना था। सीमावर्ती राज्य में दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अवधि 13 अगस्त से 8 अक्टूबर तक है।
दिल्ली में घर-घर जाकर मतदाताओं का मूल्यांकन 8 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। पहले इसे 29 जुलाई तक पूरा किया जाना था। राष्ट्रीय राजधानी में मूल्यांकन का काम 30 जून से शुरू हो गया था। दिल्ली में मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची अब 17 अगस्त को जारी की जाएगी, जबकि पहले यह 5 अगस्त को जारी होनी थी। नए शेड्यूल के मुताबिक दिल्ली में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 17 अगस्त से 16 सितंबर तक है, जबकि दावों और आपत्तियों का निपटारा करने की समय सीमा 17 अगस्त से 15 अक्टूबर तक है।





