- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- सिख तीर्थ यात्रियों को...
दिल्ली-एनसीआर
सिख तीर्थ यात्रियों को ननकाना साहिब यात्रा की मिली अनुमति
SHIDDHANT
2 Oct 2025 10:57 PM IST

x
Delhi दिल्ली: पाकिस्तान के ननकाना साहिब में भारत सरकार ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख जत्थों को तीर्थ यात्रा की अनुमति दे दी, जिसका पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की भावनाओं को समझने के लिए सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व नवंबर में मनाया जाता है। इस मौके पर ननकाना साहिब की यात्रा के लिए भारत से सिखों का जत्था पाकिस्तान रवाना होता है। केंद्र सरकार की तरफ से पहले रोक लगा दी गई थी, जिसके बाद पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग ने 17 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके रोक हटाने की मांग की थी।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अनुरोध है कि गुरु नानक साहिब के प्रकाश पर्व पर ननकाना साहिब जाने की सिख तीर्थयात्रियों को दी गई अनुमति वापस लेने के फैसले पर पुनर्विचार करें। यह फैसला दिल्ली में बैठे अधिकारियों ने सिखों की भावनाओं और संवेदनाओं का कोई सम्मान किए बिना लिया है। केंद्र सरकार की तरफ से अनुमति मिलने पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख जत्थों को ननकाना साहिब की तीर्थ यात्रा की अनुमति दे दी। हम लोगों की भावनाओं को समझने के लिए सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं।
इससे पहले गृह मंत्रालय ने राज्यों को सितंबर में एक एडवाइजरी भेजी थी, जिसमें कहा गया था कि नवंबर में शुरू होने वाले गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख जत्था पाकिस्तान नहीं भेजा जा सकता है। जत्थे की किसी भी आवेदन प्रक्रिया को आगे न बढ़ाया जाए। इसके बाद पंजाब के कई राजनीतिक नेताओं और सिख संगठनों ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि इस साल नवंबर में ननकाना साहिब (पाकिस्तान) गुरुद्वारे की यात्रा के लिए सिख जत्थों (तीर्थ यात्रियों) को अनुमति दी जाए।
Tagsगुरु नानक देव जीप्रकाश पर्वननकाना साहिबसिख तीर्थ यात्राभारत सरकारपाकिस्तानपंजाब कांग्रेसअमरेंद्र सिंह राजा वडिंगधार्मिक अनुमतिसिख जत्थातीर्थ यात्राकेंद्रीय गृहमंत्रीसोशल मीडिया अपीलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





