- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- शुभमन गिल: कोलकाता...
दिल्ली-एनसीआर
शुभमन गिल: कोलकाता टेस्ट में 'खास क्लब' में कर सकते हैं एंट्री
SHIDDHANT
11 Nov 2025 11:00 PM IST

x
Delhi दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर को शुरू हो रहे टेस्ट मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 21 रन की जरुरत है। इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बनाए गए शुभमन गिल इस साल टेस्ट फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। गिल ने 2025 में खेले 8 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 979 रन बनाए हैं। शुभमन इस साल टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोलकाता टेस्ट में अगर वह 21 रन बना लेते हैं, तो एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में 1000 रन बनाने वाले भारत के 14वें बल्लेबाज बन जाएंगे।
गिल से पहले एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में 1,000 रन बनाने की उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, विराट कोहली, मोहिंदर अमरनाथ, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, वीरेंद्र सहवाग, गुडप्पा विश्वनाथ और यशस्वी जायसवाल हासिल कर चुके हैं।
भारत की तरफ से एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 2010 में 14 टेस्ट मैचों की 23 पारियों में 78.10 के औसत से 1562 रन बनाए थे। इस साल उनके बल्ले से 7 शतक और 5 अर्धशतक आए थे। दूसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं। बाएं हाथ के इस युवा सलामी बल्लेबाज ने 2024 में 1,478 रन बनाए थे।
साल 2025 में टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले शीर्ष के पांच बल्लेबाजों में 4 भारतीय हैं। शुभमन गिल ने 979, केएल राहुल ने 745, यशस्वी जायसवाल ने 662, रवींद्र जडेजा ने 659 और जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स ने 648 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने सीन विलियम्स को भविष्य में मौका न देने का निर्णय लिया है। लेकिन, भारत के सभी 4 बल्लेबाजों के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 रन पूरे करने का अवसर है।
Tagsशुभमन गिलभारतीय क्रिकेट टीमटेस्ट क्रिकेट1000 रनकोलकाता टेस्टकैलेंडर वर्ष रिकॉर्डकेएल राहुलयशस्वी जायसवालरवींद्र जडेजासचिन तेंदुलकरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





