दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिखाए काले झंडे

Admin Delhi 1
12 April 2022 12:57 PM GMT
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिखाए काले झंडे
x

दिल्ली न्यूज़: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूर्वी दिल्ली के कांति नगर इलाके में विरोध का सामना करना पड़ा, गांधी नगर से भाजपा विधायक अनिल वाजपेयी और कांति नगर वार्ड की निगम पार्षद कंचन माहेश्वरी के साथ कार्यकर्ताओ ने अरविंद केजरीवाल को काले झंडे दिखाए।

दरअसल अरविंद केजरीवाल कांति नगर इलाके में बनाए गए वरिष्ठ नागरिक केंद्र का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। उद्घाटन स्थल पर अनिल बाजपाई और कंचन महेश्वरी बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गई और हाथो में काले झंडे लेकर नारेबाजी शुरू कर दीं , हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें उदघाटन स्थल से पहले बेरिकेड्स लगा कर रोक दिया, जहां पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

Next Story