दिल्ली-एनसीआर

समोसे को लेकर कहासुनी में दुकानदार की हत्या, युवकों ने पीटने के बाद मारी गोली

Saba Naaz
19 Jun 2025 8:38 PM IST
समोसे को लेकर कहासुनी में दुकानदार की हत्या, युवकों ने पीटने के बाद मारी गोली
x
Gurugram गुरुग्राम : गुरुग्राम अपराध शाखा फर्रुखनगर पुलिस टीम ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक बाइक और 20 कारतूस बरामद किए हैं।
आरोपियों की पहचान झज्जर के इस्माइलपुर गांव निवासी पंकज, रोबिन, कृष्णा उर्फ जोनी और लोकेश उर्फ मंत्री के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी कृष्णा उर्फ जोनी और लोकेश उर्फ मंत्री को रविवार को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी रोबिन को तीन दिन का रिमांड पूरा होने के बाद रविवार को अदालत के पेश करके जेल भेज दिया गया।
आरोपी पंकज को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मामले में मृतक दुकानदार राकेश के साथ समोसे खरीदने की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के कारण उन्होंने दुकानदार राकेश के साथ मारपीट की और पंकज ने राकेश की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
Next Story