- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- शूटिंग नेशनल: ऐश्वर्य...
दिल्ली-एनसीआर
शूटिंग नेशनल: ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने 50 मीटर थ्रीपी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
SHIDDHANT
16 Dec 2025 8:31 PM IST

x
Delhi दिल्ली। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने मंगलवार को 470.5 का वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर बनाकर 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं के पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल में गोल्ड मेडल हासिल किया। उनके अलावा, शॉटगन प्रतियोगिता में गुरजोत सिंह ने गोल्ड पर निशाना साधा। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर अपने ही नेशनल रिकॉर्ड (597) की बराबरी करते हुए क्वालिफिकेशन में टॉप पर रहे थे। तोमर ने इस रिकॉर्ड को हाल ही में दोहा में हुए इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार बनाया था। वहीं, नेवी के शूटर नीरज कुमार ने 463.7 अंकों के साथ सिल्वर, जबकि उत्तर प्रदेश के अखिल श्योराण ने 451.8 अंकों के साथ ब्रॉन्ज जीता।
डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित शॉटगन प्रतियोगिता में गुरजोत सिंह ने 55 हिट्स के साथ पुरुषों की स्कीट में गोल्ड जीता। उन्होंने नौ बार के नेशनल चैंपियन मैराज अहमद खान को मामूली अंतर से हराया, जो 54 हिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यह नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में मैराज अहमद खान का 26वां पोडियम फिनिश था। जूनियर पुरुषों के 50 मीटर थ्रीपी फाइनल में रोहित कन्यान ने 457.4 के साथ गोल्ड अपने नाम किया, जबकि एड्रियन कर्माकर 455.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वेदांत नितिन वाघमारे ने 443.0 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
पुरुषों की टीम 50 मीटर थ्रीपी में रेलवे ने 1764-90x के संयुक्त स्कोर के साथ गोल्ड जीता। नौसेना की टीम 1760-99x के साथ दूसरे स्थान पर रही और आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट ने 1756-93x के कुल स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा। जूनियर पुरुष टीम 50 मीटर थ्रीपी में राजस्थान 1748-77x के कुल स्कोर के साथ शीर्ष पर रहा। महाराष्ट्र ने 1738-72x के साथ सिल्वर जीता, जबकि हरियाणा ने 1738-47x के संयुक्त स्कोर के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। स्कीट टीम कॉम्पिटिशन में पंजाब ने 358 के कुल स्कोर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मध्य प्रदेश ने 342 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट ने तीसरा स्थान हासिल किया।
Tagsनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर50 मीटर राइफल 3 पोजीशनवर्ल्ड रिकॉर्ड 470.5गुरजोत सिंहशॉटगन स्कीटजूनियर पुरुष थ्रीपीटीम प्रतियोगितारेलवे टीम गोल्डपंजाब स्कीट टीमआईएसएसएफ वर्ल्ड कपजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





