दिल्ली-एनसीआर

3 जून को हुआ था शोएब का एक्सीडेंट, केंद्र सरकार ने किया एयरलिफ्ट, अब एम्स में होगा इलाज

jantaserishta.com
13 Jun 2022 10:49 PM IST
3 जून को हुआ था शोएब का एक्सीडेंट, केंद्र सरकार ने किया एयरलिफ्ट, अब एम्स में होगा इलाज
x
पढ़े पूरी खबर

बांग्लादेश में रह रहे भारतीय छात्र को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है. जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने छात्र को एयरलिफ्ट करने का फैसला लिया है. वहीं, जम्मू-कश्मीर के बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस छात्र को एयरलिफ्ट किया है, वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है. वह बांग्लादेश में MBBS की पढ़ाई कर रहा है. एक हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद छात्र को नई दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए बांग्लादेश के एक अस्पताल से एयरलिफ्ट किया गया है.

जानकारी के मुताबिक जम्मू के राजौरी जिले का रहने वाला शोएब लोन ढाका के बारिंद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र है. 3 जून को शोएब अपने कॉलेज के दो दोस्तों के साथ कहीं जा रहा था. इसी दौरान सड़क हादसा हो गया. हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि शोएब समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
बीजेपी नेता रविंदर रैना ने कहा कि राजौरी की अपनी यात्रा के दौरान जैसे ही मुझे छात्र के पिता से दुर्घटना के बारे में पता चला, मैंने प्रधानमंत्री कार्यालय से मदद मांगी. रैना ने कहा कि सबसे पहले पीएमओ ने ब्योरा मांगा. इसके बाद पीएम मोदी ने व्यक्तिगत रूप से बांग्लादेश में भारत के राजदूत को फोन किया, ताकि छात्र के परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके.
रैना ने कहा कि राजदूत ने ढाका के एवर केयर अस्पताल में घायल छात्र से मुलाकात की और राजौरी में उसके परिवार से संपर्क किया. रैना ने कहा कि सरकार ने उसके इलाज का खर्च वहन करने का वादा किया है. वहीं छात्र के पिता ने शोएब के इलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story