दिल्ली-एनसीआर

शशि थरूर ने मुशर्रफ के निधन पर जताया शोक

Rani Sahu
5 Feb 2023 6:02 PM IST
शशि थरूर ने मुशर्रफ के निधन पर जताया शोक
x
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन पर शोक व्यक्त किया। थरूर ने कहा कि कभी भारत के कट्टर शत्रु रहे मुशर्रफ 2002-2007 के बीच शांति के लिए असली ताकत बन गए थे।
तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा, मैं उन दिनों संयुक्त राष्ट्र में सालाना उनसे मिलता था। मुझे वो स्मार्ट, आकर्षक लगते थे। उनकी रणनीतिक सोच बहुत स्पष्ट थी।
थरूर ने ट्विटर पर पोस्ट किया: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का एक दुर्लभ बीमारी के कारण निधन हो गया: कभी भारत के कट्टर दुश्मन रहे वह 2002-2007 के बीच शांति के लिए असली ताकत बन गए थे। मैंने संयुक्त राष्ट्र में उन दिनों उनसे हर साल मुलाकात की थी। मुझे वो स्मार्ट, आकर्षक, स्पष्ट रणनीतिक सोच वाले लगते थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।
मुशर्रफ का रविवार को दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।
--आईएएनएस
Next Story