- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- शशि थरूर ने लालकृष्ण...
दिल्ली-एनसीआर
शशि थरूर ने लालकृष्ण आडवाणी को बताया सच्चा राजनेता, जन्मदिन की दी बधाई
SHIDDHANT
8 Nov 2025 9:47 PM IST

x
New Delhi नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और भारत रत्न से सम्मानित लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस नेता ने उनको एक सच्चा राजनेता बताया। थरूर ने कहा कि आधुनिक भारत की दिशा तय करने में उनकी भूमिका अमिट है। शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि लालकृष्ण आडवाणी को उनके 98वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, उनकी विनम्रता और शालीनता, और आधुनिक भारत की दिशा तय करने में उनकी भूमिका अमिट है। वे एक सच्चे राजनेता हैं जिनका सेवा जीवन अनुकरणीय रहा है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत रत्न और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट पर लिखा कि लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता, आडवाणी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सदैव निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को अपनाया है। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। लालकृष्ण आडवाणी ने यह बताया है कि कैसे निःस्वार्थ भाव से पूरा जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित किया जाता है। संगठन से लेकर सरकार तक, उनके हर दायित्व का एक ही लक्ष्य रहा है, राष्ट्र प्रथम। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को गांवों की चौपालों से लेकर महानगरों तक पहुंचाया और गृह मंत्री के रूप में देश की सुरक्षा को सुदृढ़ किया। श्रीरामजन्म भूमि आंदोलन में भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई और रथ यात्रा निकालकर पूरे देश में जनजागरण किया। ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
Tagsलालकृष्ण आडवाणीजन्मदिनशशि थरूरनरेंद्र मोदीअमित शाहभारत रत्नभाजपासच्चा राजनेताराष्ट्र सेवालोकतंत्रसांस्कृतिक योगदानरथ यात्राश्रीरामजन्म भूमि आंदोलननेतृत्वप्रेरणाजनतासम्मानसोशल मीडियाएक्स98वां जन्मदिनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





