दिल्ली-एनसीआर

BJP में शामिल होने की अटकलों पर शशि थरूर ने तोड़ी चुप्पी

Ashish verma
5 Jun 2025 10:18 PM IST
BJP में शामिल होने की अटकलों पर शशि थरूर ने तोड़ी चुप्पी
x
BJP में शामिल होने की अटकलों पर शशि थरूर

New Delhi.नई दिल्ली। अमेरिका पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने एक बार फिर आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरा है। इस प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान के साथ चीन के मुद्दे पर भी बात की। इस दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर कड़ा जवाब दिया। वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि अगर कोई देशहित में काम करने को पार्टी विरोधी गतिविधि मानता है तो उसे हमसे सवाल करने की बजाय खुद से सवाल करने की जरूरत है। थरूर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'अगर कोई देश की सेवा कर रहा है तो मुझे नहीं लगता कि उसे इन सब चीजों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत है।'

थरूर का पाकिस्तान को सीधा संदेश समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि अगर पाकिस्तान हमें अकेला छोड़ देता है तो हमें उन्हें अकेला छोड़कर बहुत खुशी होगी। लेकिन अगर वे इसे दोबारा होने देते हैं या वास्तव में इसे भड़काते हैं और निर्देशित करते हैं जैसा कि इस बार हुआ तो उन पर जवाबी कार्रवाई की जाएगी। हम बहुत मजबूती से जवाब देंगे। हम यहां देशों या दुनिया या किसी चीज को उड़ाने के लिए नहीं हैं। हम यहां केवल यह कहने आए हैं कि हमारे धैर्य को हल्के में न लें।


Next Story