दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली पुलिस के हथे चढ़ा अशोक प्रधान और नीतू दाबोदिया गैंग का शार्प शूटर

Admin Delhi 1
17 July 2022 6:02 AM GMT
दिल्ली पुलिस के हथे चढ़ा अशोक प्रधान और नीतू दाबोदिया गैंग का शार्प शूटर
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के मुलाना से 28 साल के एक शख्‍स को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध असलहे जब्त किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान नजफगढ़ के रहने वाले गौरव के रूप में की गई है। वह अशोक प्रधान और नीतू दाबोदिया गिरोह का शार्प शूटर है और उन्हें हथियार मुहैया कराता था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के उपायुक्त रोहित मीणा के मुताबिक, गौरव को गुरुवार को मुलाना से गिरफ्तार किया गया था। गौरव ने अशोक प्रधान गिरोह के एक अन्य शार्प शूटर रोहित उर्फ लांबा की तरफ से इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार मुहैया कराए। पुलिस की अपराध शाखा ने सात जुलाई को लांबा को गिरफ्तार किया था।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, अशोक प्रधान के कहने पर गौरव ने गिरोह को फिर से संगठित करने और प्रतिद्वंद्वी नीरज बवाना गिरोह से बदला लेने के लिए रोहित को हथियार मुहैया कराए थे। उसके पास से एक अत्याधुनिक पिस्‍टल, दो जिंदा कारतूस और दो सिंगल शॉट पिस्‍टल के साथ दो और कारतूस बरामद किए गए। गौरव नौ जघन्य मामलों में शामिल रहा है।

Next Story