दिल्ली-एनसीआर

शर्मसार घटना: 16 वर्षीय दिव्यांग लड़की से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, शिकायत दर्ज

Kunti Dhruw
3 April 2022 6:55 PM GMT
शर्मसार घटना: 16 वर्षीय दिव्यांग लड़की से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, शिकायत दर्ज
x
उत्तर पश्चिम दिल्ली में 16 वर्षीय दिव्यांग लड़की के साथ पड़ोसी द्वारा कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

उत्तर पश्चिम दिल्ली में 16 वर्षीय दिव्यांग लड़की के साथ पड़ोसी द्वारा कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले में 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक ने शनिवार को महेंद्र पार्क इलाके में लड़की से उसकी झोपड़ी में कथित दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि बाद में पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। पुलिस ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी शनिवार को रात करीब 8:40 बजे मिली। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने बताया कि लड़की की हालत ठीक बताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम दिल्ली) ऊषा रंगनानी ने बताया कि आरोपी, लड़की की झोपड़ी के नजदीक ही रहता है और उसे रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) और पोक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Next Story