- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- KMP पर बादली के पास...
दिल्ली-एनसीआर
KMP पर बादली के पास सुबह धुंध के कारण कई वाहन टकराए
Aariz Ahmed
24 Feb 2022 11:43 PM IST

x
गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे, बादली के पास KMP पर बहुत बड़ा हादसा हो गया। घाना धुंध के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। हालत यह थी कि लगभग 15 मिनट तक एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकराते चले गए। लोगों में खलबली मच गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि अचानक से ये क्या हो रहा है। लगभग एक किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। इस दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई। कई लोग अपने ही वाहन में फंस गए, जिसे काफी मशक्कत से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। क्रेन की सहायता ली गई। कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। दिल दहलाने वाली स्थिति थी।
Next Story





