दिल्ली-एनसीआर

भारत-अमेरिका ऊर्जा साझेदारी मजबूत करने पर सर्जियो गोर और हरदीप सिंह पुरी की अहम बैठक

SHIDDHANT
15 April 2026 9:52 PM IST
भारत-अमेरिका ऊर्जा साझेदारी मजबूत करने पर सर्जियो गोर और हरदीप सिंह पुरी की अहम बैठक
x
Delhi दिल्ली: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में भारत-अमेरिका ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करने, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने और विकास के नए अवसरों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने 'एक्‍स' पोस्‍ट में कहा, ''पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ अमेरिका-भारत ऊर्जा साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक शानदार बैठक हुई। हमने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और विकास को गति देने के लिए नए अवसर खोलने पर चर्चा की। भरोसेमंद अमेरिकी ऊर्जा तक पहुंच का विस्तार हमारे आर्थिक संबंधों को और गहरा करेगा। साथ ही दोनों देशों के लिए दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा और विविधता को भी बढ़ावा देगा।''
वहीं, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया क‍ि राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात के दौरान हमने अपने देशों के बीच द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग पर सार्थक चर्चा की और अपने व्यापक ऊर्जा संबंधों को अधिक सुदृढ़ बनाने के तरीकों पर बात की।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में कहा, ''अपने कार्यालय में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत करके मुझे बहुत खुशी हुई। हमने अपने देशों के बीच द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग पर सार्थक चर्चा की और अपने व्यापक ऊर्जा संबंधों को अधिक सुदृढ़ बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।''
एक द‍िन पहले मंगलवार को ही एक बातचीत के दौरान राजदूत सर्जियो गोर ने संकेत दिया कि भारत-अमेर‍िका के रिश्तों को मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले जल्द सामने आ सकते हैं। अगले कुछ दिनों में कुछ खबरें आ सकती हैं, लेकिन अभी मैं ज्यादा नहीं बता सकता।
इससे पहले मंगलवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। दोनों नेताओं ने वेस्ट एशिया की स्थिति और भारत-अमेरिका के आपसी संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।
Next Story