- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली के यमुना खादर...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली के यमुना खादर में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
Admin Delhi 1
11 July 2022 11:09 AM IST

x
दिल्ली न्यूज़: यमुना खादर में एक युवक का शव सड़ी गली हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित शवगृह में रखवा दिया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आस-पास के थानों में जानकारी दे दी है। शास्त्री पार्क पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक रविवार शाम लगभग 23 वर्षीय एक युवक का शव यमुना खादर में मिला। जिसके शरीर पर लाल टीशर्ट और नीली पेंट है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि शरीर पर किसी भी तरह का कोई चोट के निशान नहीं है।
Next Story





