दिल्ली-एनसीआर

सलारपुर कॉलोनी में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या

Admin Delhi 1
18 Jun 2022 12:45 PM IST
सलारपुर कॉलोनी में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या
x

एनसीआर क्राइम न्यूज़: थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक सुरक्षा गार्ड की उसके पड़ोसी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिली है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

दोनों में कहासुनी: थाना सेक्टर-39 के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले ऋषि कांत द्विवेदी (45 वर्ष) सुरक्षा गार्ड का काम करते थे। ऋषि कांत द्विवेदी पड़ोस में रहने वाले किराएदार गुड्डू उर्फ गजेंद्र के साथ बैठकर 13 जून की रात भोजन कर रहे थे। इस दौरान दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी, जभी किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। गजेंद्र ने ऋषि कांत द्विवेदी के ऊपर एक लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोट आई। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि 16 जून को उपचार के दौरान ऋषि कांत द्विवेदी की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई रमाकांत द्विवेदी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

Next Story