- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- सिक्योरिटी गार्ड ने...
दिल्ली-एनसीआर
सिक्योरिटी गार्ड ने नशे की हालत में लड़कियों के साथ की छेड़छाड़, डीसीडब्लू प्रमुख ने मामले का लिया संज्ञान
Rounak Dey
16 Aug 2022 1:33 PM GMT

x
नई दिल्ली: दिल्ली के करोल बाग इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां पर संचालित एक पीजी हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड ने नशे की हालत में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कार्यवाही की मांग की है।
स्वाति मालीवाल ने मामले का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा है कि करोल बाग में चल रहे एक पीजी हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड ने नशे की हालत में लड़कियों के साथ छेड़खानी और मारपीट की। उन्हें ट्विटर के जरिए मामले की शिकायत मिली। उन्होंने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया है। मामले में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
करोल बाग में चल रहे एक PG hostel में सिक्योरिटी गार्ड ने नशे की हालत में लड़कियों के साथ छेड़खानी और मारपीट की. हमें ट्विटर के जरिए शिकायत मिली, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया है. मामले में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। pic.twitter.com/6smwjfqEJB
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 16, 2022
Next Story