दिल्ली-एनसीआर

2 आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shantanu Roy
16 Jan 2023 12:56 PM GMT
2 आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। नई दिल्ली में दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है और अलर्ट जारी किया गया है। पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अयोध्या धाम में प्रवेश द्वार पर पुलिस दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक कर रही है। अयोध्या में प्रवेश करने वाले लोगों का आधार कार्ड व परिचय पत्र देखने पर ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। अयोध्या के मठ मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। CO शैलेंद्र गौतम ने बताया, "शहर के संवेदनशील चौराहों पर चेकिंग की जा रही है। अयोध्या में प्रवेश करने वाले लोगों से नागरिकता और आधार कार्ड मांगा जा रहा है।"

Next Story