दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के गांधी नगर में स्कूटी सवार बदमाश युवती की सोने की चेन झपटकर फरार

Admin Delhi 1
7 April 2022 10:38 PM IST
दिल्ली के गांधी नगर में स्कूटी सवार बदमाश युवती की सोने की चेन झपटकर फरार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़ अपडेट: शाहदरा जिला के थाना गांधी नगर इलाके में स्कूटी पर सवार होकर जिम जा रही युवती के गले से स्कूटी सवार बदमाश सोने की चेन झपट ले गए। घबराहट में युवती स्कूटी समेत सडक़ पर गिर गईं,जिससे उसके हाथ में चोट आई है। बदमाश गीता कॉलोनी शमशान घाट की ओर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता मोनी आर्या (22) के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।मोनी परिवार के साथ शास्त्री नगर स्थित शिव मंदिर के पास रहती हैं। एक कंपनी में सेल्स गर्ल का काम करती हैं। मंगलवार सुबह 6:45 बजे घर से जिम जा रही थीं। इस बीच गांधी नगर पुश्ता रोड पर पीछे से एक स्कूटी पर सवार दो लडक़े उनकी बराबर में आए।

पीछे बैठे लडक़े ने उनके गले से चेन झपट ली घबराहट और संतुलन बिगडऩे से वह गिर गईं। उनके हाथ में चोट लगी। इसके बाद निजी अस्पताल से इलाज कराने के बाद थाने जाकर युवती ने अपनी शिकायत दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Next Story