दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में 29 नवंबर से खुलेंगे स्कूल

jantaserishta.com
24 Nov 2021 2:15 PM IST
दिल्ली में 29 नवंबर से खुलेंगे स्कूल
x

Delhi School-Colleges Re-Open: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस महीने की शुरुआत से ही लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए बंद किए गए स्कूल-कॉलेजों को फिर से खोलने का फैसला लिया गया है. 29 नवंबर से राजधानी के स्कूल-कॉलेज दोबारा खोल दिए जाएंगे. पॉल्यूशन लेवल में कमी आने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. साथ ही, दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए दी जा रही वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी 29 नवंबर से खत्म हो जाएगी. सोमवार से सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर जाकर काम करना होगा.

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने बताया, ''29 नवंबर से सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम खत्म किया जा रहा है. लोगों को सुझाव है कि वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करें.''
पॉल्यूशन की समस्याओं पर रिव्यू बैठक करने के बाद मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ''पिछले तीन दिनों में दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति लगातार सुधर रही है. वर्तमान समय में प्रदूषण दिवाली से पहले वाली स्टेज पर पहुंच गया है.'' मालूम हो कि पिछले कई सालों की तरह इस साल भी दिवाली के इर्द-गिर्द राजधानी की हवा प्रदूषित होने लगी थी. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में लगातार सुधार आ रहा है.
गोपाल राय ने जानकारी दी है कि 3 दिसंबर तक ट्रकों की एंट्री पर रोक जारी रहेगी. हालांकि, सीएनजी और ई-वाहनों को इसमें छूट दी गई है. स्कूल-कॉलेजों के अलावा, राजधानी के सभी एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स को भी 29 नवंबर से खोलने की छूट दे दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story