- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- एसबीआई एससीओ जॉब...
दिल्ली-एनसीआर
एसबीआई एससीओ जॉब अलर्ट: लीड बिजनेस एनालिस्ट के 8 पदों पर वैकेंसी
SHIDDHANT
13 April 2026 9:13 PM IST

x
Delhi दिल्ली। देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने स्पेशल कैडर ऑफिसर (एससीओ) भर्ती के तहत लीड बिजनेस एनालिस्ट के कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। एसबीआई की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 13 अप्रैल से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड से संबंधित पद अनुसार कंप्यूटर विज्ञान/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/डेटा साइंस/एआई और एमएल/एनालिटिक्स या समकक्ष में बीई/बीटेक की डिग्री; या कंप्यूटर विज्ञान/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स/डेटा साइंस/एआई एवं एमएल या समकक्ष में एमसीए या एमटेक/एमएससी होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है। वहीं, एमबीए (सिस्टम/वित्त/संचालन/विपणन) या समकक्ष डिग्री वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 30 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 31 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की वार्षिक सीटीसी 45 लाख रुपए होगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 750 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
Tagsएसबीआई भर्ती 2026SCO भर्तीलीड बिजनेस एनालिस्टबैंक जॉबसरकारी नौकरीआवेदन प्रक्रियाSBIजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





