- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- 'सांता क्लॉज' के साथ...
दिल्ली-एनसीआर
'सांता क्लॉज' के साथ थाने पहुंचे सौरभ भारद्वाज, ईसाई महिलाओं-बच्चों से बदसलूकी के मामले में दी शिकायत
SHIDDHANT
27 Dec 2025 9:25 PM IST

x
Delhi दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने लाजपत नगर इलाके में क्रिसमस के दौरान सामने आए एक विवादित मामले को लेकर दिल्ली पुलिस में शिकायत दी। शिकायत देने के लिए सौरभ भारद्वाज सांता क्लॉज की वेशभूषा में एक व्यक्ति के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे। यह शिकायत अमर कॉलोनी थाना में दी गई है। मामला अमृतपुरी मार्केट, गढ़ी गांव, ईस्ट ऑफ कैलाश (लाजपत नगर के पास) का है, जहां कथित तौर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने क्रिसमस मना रही ईसाई महिलाओं और बच्चों के साथ बदसलूकी, डराने-धमकाने और धार्मिक भावनाएं आहत करने की घटना को अंजाम दिया।
शिकायत के अनुसार, 21 दिसंबर के आसपास कुछ ईसाई महिलाएं और बच्चे बाजार में शांति से घूम रहे थे और उन्होंने सांता क्लॉज की टोपी पहन रखी थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात पुरुषों ने, जिनके बजरंग दल से जुड़े होने का आरोप है, उन्हें घेर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने महिलाओं और बच्चों पर धर्मांतरण के आरोप लगाए, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस पूरी घटना से महिलाएं और बच्चे डरे हुए और मानसिक रूप से परेशान नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सौरभ भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने 22 दिसंबर को इस वीडियो की आलोचना करते हुए इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किया था।
इसके बाद उन्होंने 25 दिसंबर को दिल्ली पुलिस आयुक्त को भी सोशल मीडिया के जरिए इस मामले की जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उनका कहना है कि पुलिस मौके पर गई जरूर, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 'आप' ने अपनी शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की कई गंभीर धाराओं का हवाला दिया है, जिनमें धारा 299, धारा 302, धारा 196 और धारा 79 शामिल हैं।
शिकायत में अभिषेक (निवासी: इस्कॉन मंदिर के पास) और बनवारी लाल (निवासी: अमृतपुरी) को नामजद किया गया है। साथ ही कुछ अन्य आरोपी फिलहाल अज्ञात बताए गए हैं, जिनकी पहचान वीडियो फुटेज और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों से संभव बताई गई है।
'आप' का कहना है कि यह घटना त्योहारी मौसम में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। पार्टी ने मांग की है कि पुलिस तुरंत एफआईआर दर्ज करे, निष्पक्ष जांच करे, और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
Tagsनई दिल्लीआम आदमी पार्टीसौरभ भारद्वाजलाजपत नगरअमर कॉलोनी थानाक्रिसमस विवादईसाई समुदायधार्मिक भावनाएं आहतबदसलूकी का आरोपसांता क्लॉज वेशभूषासोशल मीडिया वीडियोबजरंग दल आरोपदिल्ली पुलिसएफआईआर की मांगबीएनएस 2023धारा 299धारा 302धारा 196धारा 79सांप्रदायिक सौहार्दनिष्पक्ष जांचजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





