दिल्ली-एनसीआर

सत्येंद्र जैन ने कोरोना पर कहा: अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या से घबराने की जरूरत नहीं

Admin Delhi 1
29 April 2022 8:16 AM GMT
सत्येंद्र जैन ने कोरोना पर कहा: अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या से घबराने की जरूरत नहीं
x

दिल्ली कोरोना अपडेट: न्यूज़ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने वीरवार को कहा कि राजधानी में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है, लेकिन हालात गंभीर नहीं हैं। क्योंकि लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं हो रहे हैं और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की दर कम है। उन्होंने अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की दर के पीछे टीकाकरण और स्वाभाविक रूप से हासिल रोग प्रतिरोधक क्षमता को जिम्मेदार बताया। मंत्री ने यह भी कहा कि बच्चों में कोविड संक्रमण के मामलों को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कई सीरो सर्वे से यह पता चलता है कि बच्चों और वयस्कों में संक्रमण दर लगभग समान है, लेकिन उनमें गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोविड के मामले बढ़ गए हैं, लेकिन लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं हो रहे हैं और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की दर कम है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारी आबादी ने पूरी तरह से टीके की खुराक ले ली है और बड़ी संख्या में लोग पहले संक्रमित हो चुके हैं, इसलिए हालात गंभीर नहीं हैं। जैन ने कहा कि इससे पहले जब दिल्ली में 5,000 उपचाराधीन मरीज होते थे तो 1,000 लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत होती थी। विभिन्न अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 9,390 बिस्तर उपलब्ध हैं और केवल 148 बिस्तरों पर ही मरीज भर्ती हैं। मंत्री ने कहा कि हमारे पास अभी करीब 1,000 बिस्तर हैं। जरूरत पडऩे पर हम उनकी संख्या बढ़ाते हैं।

Next Story