- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- सशस्त्र सीमा बल ने...
दिल्ली-एनसीआर
सशस्त्र सीमा बल ने राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
SHIDDHANT
20 Jan 2026 9:14 PM IST

x
Delhi दिल्ली। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले अपने जवानों को सम्मानित किया है। एसएसबी के खिलाड़ियों ने वर्ष 2025 के (अक्टूबर से दिसंबर) के दौरान आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बल का नाम रोशन किया है। सशस्त्र सीमा बल, मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में महानिदेशक संजय सिंघल ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।
महानिदेशक ने खिलाड़ियों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए महानिदेशक डिस्क, प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही, खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रशिक्षकों को भी महानिदेशक डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया गया। सशस्त्र सीमा बल भारत–नेपाल एवं भारत–भूटान सीमाओं की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही खेलों के क्षेत्र में भी निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहा है।
सशस्त्र सीमा बल उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का अवसर प्रदान करता है। बल में खेल कोटे से खिलाड़ियों की भर्ती लंबे समय से होती रही है। इसके लिए खिलाड़ियों को राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करना होता है। एसएसबी में खेल कोटे से चुने गए खिलाड़ियों को अपनी ड्यूटी के साथ-साथ खेल आयोजनों में भाग लेने के मौके मिलते हैं।
खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। खिलाड़ी अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और अपनी यूनिट/बटालियन की टीमों के लिए खेलते हैं। खेलने का निरंतर मौका मिलना उन्हें सैन्य पृष्ठभूमि के साथ ही एक बेहतरीन एथलीट के रूप में भी खुद को विकसित करने का मौका देता है। खेल के माध्यम से एथलीट देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करते हैं। सेपकटकरा, फुटबॉल, निशानेबाजी, घुड़सवारी, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, कराटे, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल और माउंटेन बाइकिंग जैसे कई अन्य खेलों में भी एसएसबी के खिलाड़ी सक्रिय हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।
Tagsएसएसबीसशस्त्र सीमा बलराष्ट्रीय खेलजवान सम्मानमहानिदेशक संजय सिंघलपुरस्कारप्रशिक्षकखेल कोटाराष्ट्रीय प्रतियोगिताएशियन गेम्सकॉमनवेल्थ गेम्ससेपकतकराफुटबॉलनिशानेबाजीघुड़सवारीबॉक्सिंगकराटेताइक्वांडोवॉलीबॉलमाउंटेन बाइकिंगजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





