- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- संजय राउत ने पूर्व...
दिल्ली-एनसीआर
संजय राउत ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात
SHIDDHANT
8 March 2026 9:42 PM IST

x
Delhi दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मुलाकात की है। संजय राउत ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है और मुलाकात की फोटो भी शेयर की है।
संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जगदीप धनखड़ से मुलाकात की तस्वीरों को शेयर कर लिखा है कि आज भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अद्भुत बातचीत का आनंद लिया। यह वास्तव में आनंदमय और हृदयस्पर्शी मुलाकात थी। जगदीप धनखड़ ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही वह सार्वजनिक मंच पर बेहद कम दिखाई दे रहे हैं और सिर्फ गिने-चुने सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।
जुलाई 2025 में उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ 21 नवंबर 2025 को पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए थे। भोपाल में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में वे शामिल हुए थे। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी और सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य द्वारा लिखित पुस्तक "हम और यह विश्व" का विमोचन किया था। धनखड़ ने हृदय संबंधी समस्या के बाद चिकित्सकीय सलाह का हवाला देते हुए 21 जुलाई को पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से अब तक वह किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आए थे।
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था और तरह-तरह के आरोप लगाए थे। धनखड़ अगस्त 2022 से भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य कर रहे थे। 21 जुलाई 2025 को उन्होंने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में इस्तीफा देने की बात कही थी। उनका इस्तीफा मानसून सत्र के पहले ही दिन हुआ था। उनके इस्तीफे को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए थे कि वे दिन भर सक्रिय रहे, सभी निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लिया और अचानक शाम को इस्तीफा दे दिया। यह स्वास्थ्य से संबंधित मामला नहीं लगता। इसके पीछे कुछ और कारण जरूर है।
Tagsजगदीप धनखड़संजय राउतउपराष्ट्रपतिइस्तीफास्वास्थ्यमुलाकातसोशल मीडियाएक्सशिवसेना (यूबीटी)भोपालपुस्तक विमोचनराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघराजनीतिक चर्चाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





