दिल्ली-एनसीआर

संजय गोयल ने पूसा रोड पर राउंडअबाउट व सेल्फी प्वाइंट का किया का किया उद्घाटन

Admin Delhi 1
22 April 2022 5:28 PM GMT
संजय गोयल ने पूसा रोड पर राउंडअबाउट व सेल्फी प्वाइंट का किया का किया उद्घाटन
x

दिल्ली न्यूज़: उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजय गोयल ने शुक्रवार को पूसा राउंडअबाउट (चौराहे पर आई लव दिल्ली) सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। आयोजित कार्यक्रम क्षेत्रीय पार्षद परमजीत सिंह राणा, उपायुक्त करोलबाग क्षेत्र शशांका आला और दिल्ली स्ट्रीट आर्ट के कलाकार उपस्थित थे। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने करोल बाग क्षेत्र में पूसा चौराहे का जीर्णोद्धार कराया है।

इसके साथ ही नेकी की दीवार पर बेकार प्लास्टिक वस्तुओं से 'थिंक' आर्ट बनाया गया है, जिसमें नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए संदेश दिए गया है। पुसा चौराहे पर लगे ढालाव के खत्म कर उसके स्थान पर मई 2022 तक एक फिक्स्ड कॉम्पेक्टर स्थापित किया जाएगा, जो राजेंद्र नगर के कचरे को यांत्रिक रूप से संसाधित करेगा। दिल्ली स्ट्रीट आर्ट द्वारा एनपीएल आवासीय परिसर की दीवार पर पृथ्वी के चित्रों को श्रृंखला के रूप में बनाया गया है। पृथ्वी दिवस के अवसर पर दिल्ली भर के छात्रों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किए। पूसा गोल चक्कर में और उसके आसपास के क्षेत्र में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा सौंदयज़र््की दृष्टि से सुधार किया गया है।

Next Story