- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- राहुल गांधी की सांसदी...
दिल्ली-एनसीआर
राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने पर सम्राट चौधरी ने कसा तंज
Harrison
7 Aug 2023 9:07 AM GMT

x
दिल्ली | मोदी सरनेम मामले में सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिलने के बाद कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई है। इधर, बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर अपने अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि 'कौन बड़का काम करेंगे'। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी अभी निर्दोष साबित नहीं हुए हैं बल्कि कोर्ट ने फिलहाल सजा पर रोक लगाई है। कोर्ट से सजा पर रोक लगने के आधार पर लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी की सदस्यता फिर से बहाल कर दी है। राहुल गांधी दोषमुक्त होंगे तो क्या होगा, यह उस वक्त सामने आएगा।
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तंज करते हुए कहा है कि राहुल गांधी अभी निर्दोष साबित नहीं हुए हैं बल्कि कोर्ट ने फिलहाल सजा पर रोक लगाई है। कोर्ट से सजा पर रोक लगने के आधार पर लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी की सदस्यता फिर से बहाल कर दी है। राहुल गांधी दोषमुक्त होंगे तो क्या होगा, यह उस वक्त सामने आएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में जाकर ही क्या कर लेंगे। इतना दिन से संसद में हैं, पूरा देश जानता है कि राजनीति में उनकी क्या भूमिका है। वहीं राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद नीतीश को झटका लगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लटके रह जाएंगे, कहीं कुछ होने वाला नहीं है।
उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि वे वहां जाकर क्या काम करेंगे। वे इतने दिन से संसद में हैं, पूरा देश जानता है कि उनका राजनीति कैरेक्टर क्या है, किसी को बताने की जरूरत नही है। गांधी की सदस्यता बहाल होने को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए झटका से जोड़कर देखे जाने के विषय पर विधान पार्षद चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को न कोई पहले मानने वाला था और न आज कोई मानने वाला है। उन्होंने कहा कि भी कहा वे लटके रह जाएंगे, कहीं कुछ होने वाला नहीं है।
बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सभी मोदी सरनेम वाले लोगों को चोर बताया था। राहुल के इस बयान के खिलाफ बीजेपी विधायक ने सूरत की कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। आपराधिक मानहानि के केस में सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद लोकसभा ने उन्हें अयोग्य करार देते हुए उनकी संसद सदस्यता को रद्द कर दिया था। हालांकि अब जब सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दिया है तो एक बार फिर से उनकी संसद सदस्यता बहाल हो गई है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Harrison
Next Story